Showing posts with label इस देश का क्या होगा ?. Show all posts
Showing posts with label इस देश का क्या होगा ?. Show all posts

Tuesday, 25 January 2011

आज हिन्दुस्तान मे सिर्फ शरीफ आदमी ही परेशान नही है, बल्की चोर, बदमाश भी परेशान हो चुके है, क्योकि उन्हें अपने से बडे चोर मिलते है ।


आज हिन्दुस्तान मे सिर्फ शरीफ आदमी ही परेशान नही है, बल्की चोर, बदमाश भी परेशान हो चुके है, क्योकि उन्हें अपने से बडे चोर मिलते है ।

इस देश का क्या होगा ? 

आज हिन्दुस्तान मे सिर्फ शरीफ आदमी ही परेशान नही है, बल्की चोर, बदमाश भी परेशान हो चुके है, क्योकि उन्हें अपने से बडे चोर मिलते है । एक कहानी याद आ रही है जो मै आप लोगो के साथ बाटना चाहुँगा :-
तीन इंजीनियर और तीन वकील कांफ़ैस के लिए टे्न से जा रहे थे ।तीनो वकीलो ने अपना-अपना टिकट खरीदा ।लेकिन तीनो इंजीनियरों ने मिलकर केवल एक ही टिकट खरीदा । एक वकील ने पूछा,"आप एक ही टिकट से कैसे काम चलाएँगे ?
"इंजीनियरों ने जवाब दिया " देखते जाओ ।" वे गाडी मे चढ गये ।वकील अपनी रिजर्व सीटों पर बैठ गए । लेकिन तीनो इंजीनियरों ने खुद को शौचालय मे बंद कर लिया ।गाडी चल पडी l कंडक्टर टिकट जांच करने आया और उसने शौचालय का दरवाजा खटखटाया । एक हाथ बाहर आया जिसने टिकट पकडा हुआ था ।कंडक्टर संतुष्ठ होकर चला गया । वकील हक्के-बक्के पड गए । उन्होंने कहा,"हमने ऐसा क्यों नहीं सोचा?"
वापसी पर उन्होंने तय किया कि वे भी वही करेंगे जो इंजीनियरों ने किया ।अपनी वापसी यात्रा पर उन्होंने एक ही टिकट खरीदा । उन्होंने देखा कि वे तीन इंजीनियर भी उसी गाडी से वापस लौट रहे थे।लेकिन इस बार उन्होंने एक भी टिकट नहीं खरीदा । वकील हैरान थे । उन्होंने पूछा,"तुम बिना टिकट कैसे काम चलाओगे?" इंजीनियरों ने जवाब दिया " देखते जाओ ।" वे सभी गाडी मे सवार हो गए ।गाडी चल पडी ।तीनो इंजीनियरों और तीनो वकीलो ने खुद को दो अलग-अलग शौचालय मे बंद कर लिया ।कुछ देर बाद उनमें से एक इंजीनियर बाहर आया और वकीलों के शौचालय का दरवाजा खटखटाते हुए टिकट माँगी । एक हाथ बाहर आया जिसमे टिकट था । इंजीनियर ने टिकट पकडा और अपने शौचालय मे चला गया ।
कहानी का सार यह है कि हर भक्छक न सिर्फ रास्ता खोज रहा है कि किस तरह सिस्टम को बाईपास किया जाए बल्कि इसमे मुकाबला भी हो रहा है कि सबसे बडा चोर कौन है ।